इस लेख में हम आपको जानकारी देने जा रहे है की आप अपनी कम्पनी का लोगो और ब्रांड रजिस्ट्रेशन कैसे करे? Logo और Brand Registration कराने के लिए क्या जरूरी डॉक्यूमेंट की आवस्यकता होगी | जैसे आपके Business का एक अलग नाम होता है वैसे ही अपने Brand को represent करने के अपना एक recognizable logo की जरूरत होती है | Logo इसलिए भी जरूरी होता है क्योंकि यह आपकी company की market स्थिति और आपके brand की personality दर्शाता है| Company का logo अलग और unique होना चाहिए|

Brand or logo registration kaise kare

Logo और Brand का Trademark Registration

आपकी company का logo और नाम आपके brand के लिए जरूरी है और इस तरह trademark और copyright के लिए  logo और brand का  registration करना भी इतना ही जरूरी है | इस article के माध्यम से हम आपको बताएँगे की Logo Registration कैसे करे और Brand Registration कैसे करे |एक ऐसा चिन्ह जो हम देख सकते है जैसे की कोई sign, नाम, उपकरण, रंगों का मिश्रण, label और numerals आदि किसी भी उत्पाद और सेवाओं के trademark करने वाले owner द्वारा प्रयोग किये जा सकते है |

Tardemark के लिए कौन कौन Apply कर सकता है

कोई भी एकल उधमी, company, proprietor और क़ानूनी संस्था जो मालिक हो trademark के लिए apply कर सकता है | Trademark के लिए application कुछ ही दिनों में दी जा सकती है और आप Trademark का  “TM” वाला चिन्ह प्रयोग कर सकते है | पूरी तरह Trademark registration में 18 से 24 महीनों का समय लगता है | एक बार Trademark registration होने पर और Trademark registration certificate जारी होने पर आप registered symbol का प्रयोग कर सकते है | एक बार logo और  Brand का registration होने पर 10 साल तक valid रहता है और इसको समय समय पर renewed करना होता है |

Logo और Brand Registration के फायदे

  1. यह विभिन्न प्रकार के उत्पाद और सेवाओं की और उनकी कंपनी की पहचान कराता है |
  2. यह उत्पाद और सेवाओं की Advertisement में मदद करता है |
  3. यह उत्पाद और सेवाओं की quality की भी पहचान करता है |
  4. Logo और Brand registration के बाद उसके मालिक को उत्पाद और सेवाओं पर प्रयोग में लाने का मालिकाना हक़ भी देता है |
  5. Registration होने के बाद किसी अन्य Traders द्वारा प्रयोग में लाने का डर भी खत्म कर देता है |
  6. यदि कोई अन्य Trader, Registered logo और brand का प्रयोग करता भी है तो Owner उसके खिलाफ क़ानूनी कारवाई कर सकता है |
  7. Logo और Brand registration से company और उधमी market और ग्राहकों के बीच अपनी शाख बनाने में कामयाब हो जाते है |

Logo और Brand Registration कराने के लिए जरूरी Documents

  1. Trademark या logo की कॉपी |
  2. Applicant की details जैसे: नाम, पता और राष्ट्रीयता और company के लिए Incorporation राज्य |
  3. उत्पाद और सेवाएँ के विषय में जानकारी |
  4. Trademark के पहले प्रयोग की तारीख, यदि apply करने से पहले प्रयोग किया गया है |
  5. Application द्वारा sign की गई Power of Attorney (POA).

Logo और Brand Registration कैसे करे

Logo registration कैसे करे और Brand registration कैसे करे इसकी पुरी प्रक्रिया आज पूरी तरह online हो चुकी है | आप कभी भी कहीं से भी अपना या अपनी company के लिए Logo और Brand registration online registered कर सकते है | इसकी पूरी जानकारी नीचे हम संझेप में बताने जा रहे है |

1.Trademark की Availability search करना

सबसे पहले हमे यह search करना होगा की कहीं आपके business नाम, Brand और Logo का पहले ही registered ना हो | Trademark ऑफ़िस में trademark agent और attorney यह search करते है कहीं trademark पहले से ही तो registered नहीं है किसी और कंपनी या person द्वारा | यह हम online और offline दोनों तरह से ही search कर सकते है | दोनों तरह से searches पूरी होने होने पर और यह confirm हो जाता है की Brand Unique है | इसके बाद registration के लिए apply कर सकते है |

2. Trademark application भरना

Trademark search पूरी होने पर,  Trademark agent Trademark application के लिए apply करता है | अपने  unique business नाम, brand और logo लिए | यदि किसी और ने same trademark करा रखा है तो हमे अपना Trademark बदलने की  जरूरत है | | और यदि आपको यह पता है  की आप इसे Trademark को पहले से ही use कर रहे हो तो किसी और द्वारा use होने से पहले ही trademark application दे देनी चाहिये जितनी जल्दी हो सके और अपने नाम के साथ TM use करना शुरू करना होगा | Trademark application देने में आपको 2 से 3 दिन का समय लग सकता है| निर्धारित fee के साथ TM – form भरा जायेगा |

3.  Trademark Registration

Trademark Registration के लिए Government fee 4500 रूपये  है|  Individual / startup / small enterprise के लिए यह 9000 रूपये तक हो सकती है| Trademark attorney के लिए Professional fee  3500 रूपये है  एक application और एक class के लिये |

  • Application देने के बाद trademark office इसको अच्छे से check करेगा और देखेगा की कहीं ये चिन्ह पहले से प्रयोग में तो नहीं और किसी को कुछ इस application को लेकर कुछ आपत्ति तो नहीं | इसके लिए registrar कुछ दिन का समय भी देता है |
  • अगर application के खिलाफ कोई आपत्ति नहीं मिलती तो registrar इसकी advertisement trademark journal में publication के लिए कहती है |
  • यदि अगले 4 महीनों में किसी भी दूसरे Businesses और किसी व्यक्ति द्वारा कोई आपत्ति नहीं मिलती तो अगले 6 महीनों के अंदर आपका Brand और Logo का Trademark registration हो जायेगा |
  • यदि किसी के भी द्वारा कोई आपत्ति मिलती है तो एक reply और सुनवाई द्वारा इसको दूर किया जा सकता है| इस सुनवाई में दोनों पक्षों द्वारा अपना अपना बात रखी जाती है | और मामला सुलझ जाने पर Brand और Logo का registration granted किया जाता है और Brand और logo registration की 10 साल validity मिल जाती है |

Recommend: How to copyright a Book in India

Recommend: How to Copyright a Song in India

Recommend: How to Copyright a Website in India

Conclusion

एक company की अलग पहचान के लिए अलग logo और Brand की भी जरूरत होती है और इनको protect के लिए trademark registration की भी जरूरत होती है|  हम इस आर्टिकल में आपको समझाना चाह रहे है की Brand registration कैसे करे और logo registration कैसे करे | ये दोनों  registration लगभग एक जैसे ही होते है | यह article आपको अपने logo registration में help करेगा |