इस article के जरिये हम आपको बताने वाले है की इनकम टैक्स रिटर्न कैसे भरे और Income Tax return form कैसे भरेंगे और सही ITR form का चुनाव कैसे करे | Income Tax एक बहुत ही महत्वपूर्ण Tax माना जाता है | देश के हर जिम्मेदार व्यक्ति की यह ज़िम्मेदारी होती है की वह हर साल ( वित्तीय वर्ष ) के अंत में हुई आय की सारी जानकरी Income Tax विभाग को दे | यह सारी जानकरी एक सुनिश्चित form में सही तरीक़े से भरकर दे |

Income tax return kaise bhare

हर साल बहुत सारे लोग पहली बार Income tax efiling करते है तो उनको बहुत सारी कठिनाईओ का सामना करना होता है जैसे की Income tax return file कैसे करे, Income Tax Return form कैसे भरे | इनकी सही जानकारी ना होने पर assee  Income- Tax को सही से ना भर पाएंगे तो इससे कुछ नुक़सान हो सकते है जैसे की Interest या पेनल्टी देनी पड़ सकती है|

इनकम टैक्स क्या होता है (What is Income Tax)

ITR का अर्थ है Income Tax Return एक व्यक्ति द्वारा एक वित्तीय वर्ष में की गयी सारी आमदनी की जानकारी जैसे कुल आय, भुगतान किया हुआ कर और कर-दाता को प्राप्त refund राशि आदि की आदि की जानकारी कर-दाता द्वारा भरी  जारी है | इस ITR में एक वित्तीय वर्ष में taxable और tax free दोनों  प्रकार  की जानकरी इसमें देनी होती है | Taxfree Income पर किसी प्रकार का tax नहीं देना होता है | इसे केवल एक रिपोर्ट के तौर पर दिखाया जाता है | ITR फाइल करना उन लोगो के लिए भी जरूरी है जिनकी Income छूट से अधिक होती है इसके बारे में Income Tax के article 1962 में बताया गया है | यदि आप तय तिथि तक Income Tax Return file नहीं करते हो तो इस पर आपको interest और पेनल्टी देनी पड सकती है | ITR form  अलग अलग कामों की आमदनी के हिसाब से अलग अलग होते है | सभी

इनकम टैक्स रिटर्न फॉर्म के प्रकार (Types of ITR Form)

  • ITR 1 :- इस form को हम सहज भी कह सकते है | यह form उन  लोगो के लिए होता है income salary, pension और ब्याज से  होती है तथा जिसके पास एक मकान हो और house loan भी लिया हो उनके द्वारा भी यह form भरा जाता है |
  • ITR 2:- जिनकी आमदनी salary, pension और ब्याज के अतिरिक्त एक से ज्यादा घर वाले किराये से होती है तो यह form भरते है | कैपिटल गेन, डिविडेंड और दूसरे source जैसे लोटरी से भी income प्राप्त करने वाले भी यही फॉर्म भरते है| HUF भी इसका प्रयोग करते है |
  • ITR 3 : – जो लोग किसी firm या business में partner है और उनकी Income का source firm से होने वाले profit , salary, pension और दूसरे साधन से होती है, वे लोग ITR 3 में अपनी income का ब्यौरा देते है |
  • ITR 4:- इस form को हम सुगम भी कह सकते है | सभी professional person जैसे की डॉक्टर, CA, वकील आदि इस ITR 4 का प्रयोग करते है | जो व्यक्ति Business और parnership के साथ साथ किसी profession से भी Income प्राप्त करता है वह भी यही Form file करता है |
  • ITR 4s:- जिस व्यक्ति के पास एक से ज्यादा हाउस प्रॉपर्टी हो, खेती से उसको 5000 रुपए से ज्यादा आमदनी प्राप्त होती है, Commision और विदेशी स्त्रोत्रों से भी कमाई करता है, वह व्यक्ति ITR 4s में अपनी Income  ब्यौरा देता है |
  • ITR 6:- जो comapnies, compnies exemption sec. 11 के अंतर्गत clame नहीं करती, वे ITR 6 प्रयोग करती है |
  • ITR 7:- वह व्यक्ति और company जो अपनी return sec [139(4A) और 139(4B) और 139(4C) और 139(4D) और 139(4E) और 139(4F)]में फाइल करता है वह ITR 7 का प्रयोग करता है |

इनकम टैक्स रिटर्न कैसे भरे (How to file Income Tax)

Income tax return file हम online और offline दोनों तरीक़े से कर सकते है | Offline में सबसे पहले हमे form download करना होगा और इसके बाद इसको आराम से बैठकर भरना होता है और तय तिथि तक या इससे पहले इसको submit करना होता है | लेकिन इसके लिए हमे पता होना चाहिए की ITR form कैसे भरे |

Online ITR file करने की प्रक्रिया को efilling कहते है| जिस व्यक्ति की आय 5 लाख से अधिक है उसको online ही tax जमा करना होता है | अब हम आपको बताने वाले है की Income Tax return file कैसे भरे और income टैक्स return file कैसे बनायें | इसके कुछ steps नीचे दिए गए है|

  • Registered Yourself: – सबसे पहले आपको Income Tax की वेबसाइट (https://www.incometaxindiaefiling.gov.in/)पर जाकर अपना account बनाना होगा और इसमें अपनी निजी जानकरी भरनी होगी | Account बनाने के बाद आपकी user Id जो की Pan Card number होता है प्रयोग कर सकते है और Password का भी प्रयोग कर सकते है |
  • Log In:- Account बनने के बाद  हमे Log In करना होता है| इसके लिए user Id, Password और date of birth आदि डालने के बाद नीचे Captcha code को भरेंगे और Log In पर click करेंगे |
  • Dashboard:-  Log In करने के बाद website आपको Deshboard पर ले आएगी जो की वेबसाइट की home screen होगी इसके right side में आप अपना Name भी देख पाएंगे |
  • Quick e-file return: – Screen के Left side में qucik e-file पर click करके return file करना शुरू कर सकते है| 16a form को return फाइल करते समय अपने साथ ही रखे क्योंकि हमे इसमें quick e-file पर click करने वाली की सारी information डालनी पड़ती है|
  • ITR Select करना: – अब आपके सामने एक पेज ओपन होगा जिसमे PAN Card Number दिखाई दे रहा होगा | ITR form में नाम आपको उदाहरण ले लिए  वेतनभोगी कर्मचारी के लिए ITR-1 select करेंगे और assessment year select करेंगे |
  • Address भरना:- Return में आपको अपना address भरना होता है उसके लिए आपको 3 option मिलते है आप इसमें Pan में जो address है उसको भी select कर सकते है |
  • जमा करना :- अगर आपके पास Digital Signature है तो Yes पर click करो नहीं तो NO पर click करके अंत में Submit कर दो |
  • Read Instraction :- Submit करने पर एक Instruction page open होगा जिसको आपको ध्यान से पढ़ना है क्योंकि यह आपको return भरने में आपकी मदद करेगा और फिर Arrow button पर क्लिक करना |
    ध्यान रहे की आपको नीचे submit button पर click नहीं करना है यह submit button को सबसे अंत में सारी जानकरी देने के बाद click करेंगे |

     निजी जानकरी :-

  • Arrow button पर click करने पर Next page पर Personal Information Page open होगा उसमे अपनी सारी जानकारी जैसे Locality, email address, Mobile Number भरना है फिर employer की Category select करनी है यहां पर आप Psu या govt में काम करते है तो वह भी select करे |
  • इसके बाद tax status select करना होगा और यहां पर आपको Income के हिसाब से tax payable का चुनाव करना है tax payable की amount, TDS amount से ज्यादा, कम या बराबर है उसके अनुसार इन option का चुनाव करेंगे |
  • Return file under section के option में due date के हिसाब से on और before और after due date का चुनाव करेंगे |
  • यदि आपके पास आधार नंबर है तो आधार नंबर डाल कर Next पर Click करेंगे| यदि आपके पास आधार नंबर है तो आधार नंबर डाल कर Next पर Click करेंगे |

    आय की जानकारी

अब इस पेज में आपको अपनी आय की जानकारी डालनी है इसके लिए 16B का form चाहिए जो आपको अपने नियोक्ता द्वारा दिया गया होगा वह data यहां पर डाल दे और Next पर click करे |
Next Page पर आपको TDS deducation से related सारी जानकारी दिखाई देगी | इसको select करे और Next पर Click करे | इस पेज पर अब आपको tax paid और payable income tax की सारी जानकरी दिखाई देगी| नीचे आप अपने सभी Bank account की सारी जानकारी देंगे जैसे IFSC code, Bank का Naam, Account Number आदि डालकर Next पर click करेंगे |

Sec. 80g Page:- इस Next page पर आप Sec. 80g का page देख सकेंगे| इसमें  Donations की जानकरी डाली जाती है, 80g वाली संस्था जिसको आपने donation दिया है इसमें applicable होगी इसमें इसकी जानकारी डालेंगे वरना skip करके Next पर आएँगे|

Submit Form:- सभी जानकारी देने के बाद submit buttton पर click कर दे Tax return submit हो जाएगी  और ITR file की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी| इसके बाद return verify करने के 3-4 options आएँगे |
E-Verification: – इन तीन option में से ITR के लिए आधार OTP प्राप्त करते है इस option को select कर ले आपके आधार linked mobile number पर एक OTP आएगा| यह OTP डालने के बाद आपकी ITR का E- verification का message आएगा | इस तरह से आप अपनी Income Tax Return File कर सकते है |

Recommend: How to file Income tax Return for Private limited Company

इस article में हमने आपको बताया है की इनकम टैक्स रिटर्न कैसे भरे और ITR कैसे भरे, ITR forms के प्रकार इत्यादि की जानकारी दी है | उम्मीद है की आपको ITR से related सारी जानकारी मिल गयी और आप अपनी ITR की e-filling कर सकते है |